✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क पऱ सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:05:05 AM

पलामू(PALAMU)मोहमदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज–हैदरनगर मुख्य सड़क पर सोनबरसा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल है. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया.  जहां कार चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, पहले खड़े टेम्पू में  पीछे से आरही टेम्पू ने टक्कर मार दी. इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ऑटो  को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई और बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर कार पर ही गिर गया.

 इस हादसे में हुसैनाबाद के भठी मोहल्ला, मधुशाला रोड निवासी रवि कुमार दास (28 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं, माहुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी (18 वर्ष) और कार चालक गुलाब सिंह (50 वर्ष) घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. साथ अन्य कई वाहन सवार को चोटे आयी. घटना की सूचना मिलते ही मोहमदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:A car and an auto-rickshaw collided violently on the Haidernagar-Mohammadganj main roadresulting in one death and several injuries.JHARKHADNMOHAMMAD GANJROAD ACCEDENTJHARKHAND NEWSRANCHIPALAMU NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.