✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने की मुहिम, 14 से 15 साल तक की बच्चियों को पड़ेगा एचपीवी का सिंगल डोज 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 2:09:07 PM

धनबाद(DHANBAD):सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 30 मार्च से झारखंड के सभी जिलों में प्रारंभ होगा. धनबाद जिले में भी इस अभियान के सफल क्रियान्वयन की तैयारी है.

पढ़े सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने क्या कहा

 सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 मार्च से जिले के सभी CHC में यह टीकाकरण उपलब्ध कराया जा रहा है. 14 से 15 साल तक की बच्चियों को एचपीवी का सिंगल डोज पड़ेगा. जिले में 15 साल से अंदर के बच्चियों की संख्या करीब 31 हजार है और उन सभी का टीकाकरण करना लक्ष्य है.यह अभियान अगले तीन माह तक चलेगा.

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे अधिक कैंसर रोग

डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे अधिक कैंसर रोग हो रहा है तो वह सर्वाइकल कैंसर है. वर्तमान समय में एक लाख महिलाओं में 12 महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित हैं. 2030 तक इस आंकड़े को घटाकर 12 महिला से 4 महिला पर लाने का लक्ष्य है. यह टीका 2006 से ही चल रही है. प्राइवेट में दो डोज दिया जाता है जिसकी क़ीमत प्रति डोज दस हजार रु है जबकि सरकार निःशुल्क प्रदान कर रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:campaign to protect girls from cervical cancercervical cancerHVPSurvival cancer campaign dhanbadTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.