देवघर (DEOGHAR): देवघर में जहां एक तरफ श्रावणी मेले की तैयारियों जोरो पर हैं. वहीं दूसरी तरफ देवघर के गलियों में स्ट्रीट डॉग्स ने दहशत फैला रखी है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में जसीडीह थाना क्षेत्र से आदमखोर कुत्तों की दरिंदगी का मामला सामने आया है. यहां कुत्तों के झुंड ने एक युवक की जान ले ली. घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर है.
यह भी पढ़ें:
हजारीबाग: शीशा व्यापारी की उसके ही गोडाउन में ह'त्या, CCTV के साथ भी छेड़छाड़
दर्जन भर कुत्तों ने घेरा
जानकारी के अनुसार 24 साल के सुशील कुमार अपने घर के पास महुआ चुन रहे थे. इसी बीच आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने उसे घेर लिया. जब तक सुशील कुछ समझ पाता, तब तक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया. आधा दर्जन से अधिक कुत्तों से निपटने में अक्षम सुशील को कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया. सुशील के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जब तक पहुंच पाते तब तक कुत्तों ने उसकी जान ले ली. यह घटना क्षेत्र मे आग की तरह फ़ैल गयी.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर