✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला के आदित्यपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक को लगी गोली, हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 12:42:41 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि झड़प के बाद फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है. 

 फायरिंग के दौरान एक को लगी गोली, हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम राजवीर सिंह (22) है. युवक का TMH में ईलाज चल रहा है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधकर्मी संजय सरकार के बेटे शुभम सरकार ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है.आशीष को निशाना साधकर चलाये गए गोली राजवीर को जा लगी.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुराने रंजिश को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:saraikela crime newssaraikela crimesaraikela newssaraikela news todaysaraikela local newssaraikela news aaj kasaraikela hindi newscrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.