✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंगलुरु में इंडिगो की फ्लाइट से टकराया एक परिंदा, दुबई जा रहे 160 मुसाफिरों की बाल-बाल बची जान, जानिए पूरी डिटेल्स

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:30:01 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-मंगलुरु में इंडिगो के एक विमान के पक्षी से टकराने से बड़ा हादसा होते होते रह गया . मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर परिंदे से इंडिगो का एक विमान टकराया गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी और उड़ान रद्दा करनी पड़ी. इसमे सवार 160 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. पक्षी विमान के एक पंख से टकराया, जो उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार था. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और फ्लाइट रद्द कर दी गई. घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया.

एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

इस घटना से एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, और गहमागमी का माहौल दिखा. बाद में, यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट से दुबई जाने की वैकल्पिक इंतजाम किया गया,  जो बेंगलुरु से आई थी। MIA के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि 6E 1467 IXE-DXB टैक्सीवे से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी. सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और पूरी तरह से इंजीनियरिंग निरीक्षण के लिए विमान को जमीन पर विमान घोषित किया गया.इंडिगो ने इसके बाद उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जो उड़ान में सवार थे. बाद में पुनर्निर्धारित दुबई की फ्लाइट सुबह 11.05 बजे रवाना हुई.

Tags:A bird collided with Indigo flight in Mangaluru160 passengers going to Dubai narrowly survivedknow full detailsindigobird

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.