✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, अब इन सभी खातों में इस तरह जाएगा पैसा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:26:31 PM

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां  सम्मान योजना को लेकर लाभुकों में जितना उत्साह है.  उतना ही सरकार भी प्रयत्नशील है कि रजिस्टर्ड सभी लाभुकों के खाते में पैसा पहुंचाया जाए.  इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.  पूरे राज्य में 7.65 लाख महिलाओं का आधार सीडिंग  नहीं होने से पैसे खाते में नहीं जा पा  रहे थे.  सूत्रों के अनुसार इन सभी लाभुकों के आधार सीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है.  सरकार अब इन महिलाओं के खातों में भी राशि भेजनी शुरू कर दी है.  यह वह संख्या है, जिनका  आधार सीडिंग  नहीं होने से अप्रैल महीने का पैसा रुक गया था.  विभागीय सूत्रों के अनुसार 53.35 लाख में से 44. 70 लाख लाभुकों के खातों में 13 मई  से पैसे भेजने शुरू कर दिए गए थे.  इसके बाद बची  लाभुकों  के लिए एक बैठक की गई और उसमें खातों की समीक्षा की गई.  झारखंड के पूरे जिले के डाटा  की समीक्षा हुई.   

जून में पूरा कर लिया गया है आधार सीडिंग का काम 

विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि पहले आधार सीडिंग  वाले खातों की संख्या 40.2  लाख थी. 13 मई  के बाद 12 लाख खातों का सत्यापन किया गया और जून में इसे पूरा कर लिया गया.  इस तरह अप्रैल महीने में योजना पाने वाली लाभुकों  की कुल संख्या 52 लाख पार कर गई है.  गई इन 52 लाख महिला लाभुकों में  से 44 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में अप्रैल महीने का पैसा भेजा गया है.  इसके बाद 7.65 लाख महिलाओं के आधार का सत्यापन करने के बाद उनके खातों में भी पैसा भेजा जाना शुरू कर दिया गया है.  इस तरह से कहा जा सकता है कि अब झारखंड में जो भी  महिलाओं  ने मंई यां  सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था.  उन सभी महिलाओं के खाते में पैसे जाने शुरू हो गए है.  जल्द ही सभी महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की राशि भेज दी जाएगी. 

सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब सभी पंजीकृत को मिलेगा 

बता दे कि  यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.  2024 के विधानसभा चुनाव के पहले महिला लाभुकों  को ₹1000 दिया जा रहा था.  और हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि अगर उनकी सरकार रिपीट हुई तो यह  राशि बढ़ाकर 2500 कर दी जाएगी.  वादे के मुताबिक राशि को बढ़ाकर 2500 प्रति महीना कर दिया गया है, लेकिन इसमें कई तरह की तकनीकी अड़चन आती रही.  जिसे सरकार समय-समय पर दूर करती रही.  अब कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत जितनी भी महिलाओं का नाम पंजीकृत हुआ था और कोई गड़बड़ी नहीं मिलने वाले सभी खातों को राशि अब बहुत जल्द मिल जाएगी.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadMaiya Samman YojnaAmountAdharSeeding

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.