✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो महाधिवेशन में होने वाला है आज बड़ा फेरबदल, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत!

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:23:24 AM

रांची(RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के दो दिवसीय 13वें महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है. ऐसे में आज इस संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है. लंबे अंतराल के बाद झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो अपने संविधान में बड़ा बदलाव करने वाली है. 4 दशक बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जगह पार्टी में सीएम हेमंत सोरेन लेने वाले हैं. 38 वर्षों तक पार्टी के अध्यक्ष रहे शिबू सोरेन की जगह अब सीएम हेमंत लेने वाले हैं. आज महाधिवेशन के दूसरे दिन सीएम हेमंत सोरेन को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का पद सौंपा जाएगा. जिसके बाद पार्टी की पूरी कमान हेमंत सोरेन के हाथों में होगी.  

दरअसल, झामुमो पार्टी के संविधान में नया संशोधन किया गया है. जिसके तहत पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त कर संस्थापक संरक्षक का नया पद बनाया गया है. ऐसे में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे. वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पार्टी के संस्थापक संरक्षक होंगे. आज 15 अप्रैल को पार्टी इस नए संशोधन पर मुहर लगाएगी. 

बता दें कि, झामुमो पार्टी के 13वें महाधिवेशन के पहले दिन 14 अप्रैल को पार्टी के संविधान संशोधन का प्रस्ताव पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने पेश किया था.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड पॉलिटिक्सझामुमोझारखंड मुक्ति मोर्चाझामुमो महाधिवेशनझामुमो 13वां महाधिवेशनशिबू सोरेनहेमंत सोरेनसीएम हेमंत सोरेनझामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेनझामुमो केंद्रीय अध्यक्षJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand PoliticsJMMJharkhand Mukti MorchaJMM ConventionJMM 13th ConventionShibu SorenHemant SorenCM Hemant SorenJMM Working President Hemant SorenJMM Central Presidentजेएमएम महाधिवेशनझारखंड समाचार13th jmm conventionjmm 13th conventionjmm 13th adhiveshan13th convention of jmmjmmhemant sorenshibu sorenjharkhandjharkhand news todayjharkhand hindi newscm hemant sorenjmm newsjharkhand samacharjharkhand breaking newsjmm conventionsarna code in jmm conventionhemant soren newshemant soren news updatehemant sarkarkalpana soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.