✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक: ऑटो चालक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर बच्ची को अधमरा कर सड़क पर फेंका

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:44:37 AM

दुमका (DUMKA): यौन कुंठा की हिंसक परिणति कभी-कभी इतनी बीभत्स होती है कि खबर लिखते समय भी उंगलियां कांपने लगती हैं, आज ऐसी ही एक दर्दनाक व्यथा दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र से पहुंची है. एक नाबालिग लड़की के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए जब उसका विरोध किया तो हैवान ने बड़ी ही बेहरमी से उसके साथ मार-पिटाई की. जब नाबालिग बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे फेंक ऑटो चालक फरार हो गया. फिलहाल पीड़िता का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

मामला विस्तार से

दुमका जिला के जारमुंडी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की कल शाम रामगढ़ प्रखंड जाने के लिए घर से निकली, जहां उसके फूफा रहते हैं. वो बासुकीनाथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी. तभी एक ऑटो उसके पास रुका और उससे गंतव्य स्थल की जानकारी ली. ऑटो चालक ने कहा कि वह भी रामगढ़ जा रहा है. ऑटो पर एक लड़की पहले से बैठी तो नाबालिग लड़की भी ऑटो पर बैठ गयी. करीब आधे घंटे तक ऑटो चलाने के बाद चालक ने एक सुनसान और जंगली रास्ते पर ऑटो रोका. पहले से जो लड़की बैठी थी वो ऑटो से उतर कर चली गई. उसके जाने के बाद ऑटो चालक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया. नाबालिग ने साहस का परिचय देते हुए जमकर विरोध किया. दुष्कर्म में विफल होने पर ऑटो चालक ने नाबालिग की पिटाई शुरू कर दी. लाठी-डंडे से पीटकर उसका एक पैर तोड़ दिया. बेहोशी की हालत में या यूं कहें कि मृत समझ कर नाबालिग को मुफस्सिल थाना के मुड़ाबहाल के पास सड़क किनारे खेत मे फेंक दिया. लड़की रात भर सड़क किनारे तड़पती रही. सुबह लोगों की नगर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाबालिग को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. सूचना मिलने पर परिजन भी फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचे. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और सदस्य डॉ राज कुमार उपाध्याय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. समिति ने पीड़ित बच्ची के इलाज और उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.