☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के MGM कॉलेज में बनेगा 500 बेड का अस्पताल, जानें कैसी होगी व्यवस्था

जमशेदपुर के MGM कॉलेज में बनेगा 500 बेड का अस्पताल, जानें कैसी होगी व्यवस्था

रांची(RANCHI): बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में राज्य सरकार की एक कोशिश जमशेदपुर में दिखने जा रही है. यहां के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (Mahatma Gandhi Medical College) में 500 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने 396.69 करोड़ रुपये की योजना पर स्वीकृति भी दे दी है.

अस्पताल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार

बता दें कि अस्पताल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. झारखंड राज्य भवन निर्माण कॉरपोरेशन ने डीपीआर तैयार किया है. निर्माण के लिए एजेंसी का चयन टेंडर के माध्यम से होगा, इसकी भी जिम्मेदारी कॉरपोरेशन को ही दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल का निर्माण ढाई साल में कर लिया जाएगा.

ये भी देखें:

स्वास्थ्य सुविधा के दावे पर झामुमो ने अपनी ही सरकार को दिखाया आइना, क्या है गिरिडीह का हाल , पढ़िेए पूरी खबर

क्या-क्या होगी सुविधा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत इस योजना में कुल 500 बेड होंगे. जिसमें 107 आइसीयू बेड होंगे, दो ऑपरेशन थियेटर होंगे. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से लेबर कांप्लेक्स होगा, जिसमें दो ऑपरेशन थियेटर होंगे. वहीं, नवजात बच्चों के लिए भी वार्ड होगा. इन सभी के अलावा  अस्पताल में प्रशासनिक भवन और सेमिनार आदि के लिए भी व्यवस्था की जाएगी. बता दें कि महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज 1961 में स्थापित हुआ था.

Published at:11 Sep 2022 03:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.