✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी फिर हत्या,वारदात की दास्तान सुन कांप जाएगी रूह,निर्भया से भी दर्दनाक घटना    

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 1:05:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ से दरिंदगी की खबर से पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया. जहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने सारी हदे पार कर दी और फिर हत्या कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. जब यह खबर सामने आई पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची तो सन्न रह गए. खून से लथपथ फूल सी बच्ची जंगल में पड़ी थी. दरिंदों ने  क्रूरता की सारी हदे पार कर दी. जिसकी दास्तान सुनने पर रूह कांप जाएगी. अब मामला बड़ा हुआ सभी राजनीतिक दल सामने आए और भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए बच्ची के परिजन से मुलाकात करने विष्णुगढ़ के उस गाँव पहुंच गई.

भाजपा ने उठाया सवाल

पूरे मामले को लेकर अब राज्य की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़ा हुआ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना पर पुलिस और राज्य सरकार की विफलता बताया है. इस दरिंदगी की घटना को निर्भया जैसा बताते हुए दरिंदों की गिरफ़्तारी कर फांसी की सजा की मांग की है.

जयराम का तंज पूरा महकमा फेल

वहीं पूरे मामले पर डुमरी विधायक जयराम महतो का भी बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पूरे शासन प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल पूछा की आखिर सुरक्षित कौन है. एक मासूम फूल सी बच्ची के साथ ऐसी घटना घटी है. जिसके लिए जिम्मेवार पूरा महकमा है. जयराम ने पूछा की आखिर कब तक बेटियाँ ऐसी ही दरिंदों की शिकार होते रहेंगी.

अम्बा का सवाल पुलिस का डर हुआ खत्म

बड़कागाँव की पूर्व विधायक ने भी इस घटना पर पुलिस पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा नहीं कर रही है बल्कि कंपनी की लठैत बन कर रह गई. विष्णुगढ़ में दरिंदगी की वजह से तनाव का माहौल है.    

जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंच कर सैंपल लेकर जांच कर रही है तो पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर आरोपी तक पहुचने की कोशिश कर रही है. जिससे सभी दरिंदों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके. और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.

बता दे कि मामला बीते मंगलवार का है. जब बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी. लेकिन कुछ दरिंदे  अपहरण कर उसे जंगल में ले गए. उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. उनका मन नहीं भरा तो उसके मरने तक उसके साथ सारी हद पार की. जिसे हम बयान नहीं कर सकते है. अब बच्ची के परिजन इंसाफ की उम्मीद लगा कर बैठे है.  

Tags:Vishnugarh newsVishnugarh hazaribag newsRape in HazaribagNirbhaya Kand HazaribagHazaribag UpdateJharkhand NEws

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.