✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा-जगन्नाथपुर सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:48:33 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा-जगन्नाथपुर सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक किशोर सुबह 6 बजे सैर पर जा रहा था, तभी एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा अंचल अधिकारी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए. यहाँ पहुँच कर उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपने मांगों को लेकर सड़क जाम कर रखा है.

साथ ही ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है, और समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी. स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीओ उपेंद्र कुमार द्वारा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है. 

रिपोर्ट : संतोष वर्मा

Tags:jharkhandjharkhand newschaibasaroad accidentroad accident newslatest newsbig newsbreaking newsChaibasa-Jagannathpur road accidentroad blocked

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.