✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुरानी पेंशन के लिए पूर्व मध्य रेलवे के 99.2% कर्मचारियों ने रेल हड़ताल का किया समर्थन ,जनवरी या फ़रवरी में होगी हड़ताल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:56:42 PM

 धनबाद(DHANBAD) |  ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का दो दिवसीय स्ट्राइक बैलेट कार्यक्रम बुधवार देर शाम संपन्न हो गया. यह स्ट्राइक बैलेट धनबाद मंडल के 14 शाखाओं के साथ-साथ पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडल तथा पूरे भारतीय रेल में एक साथ संपन्न हुआ.   एआईआरएफ के वार्षिक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के आधार पर ईसीआरकेयू ने  एनपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सरकार की उदासीनता के विरोध में, रेलवे हड़ताल  के लिए रेलकर्मियों का  विचार जानने के लिए कराया गया है.  धनबाद के तीनों शाखा सहित धनबाद मंडल के सभी शाखाओं द्वारा आयोजित इस मतदान अभियान में 98.2% रेलकर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया है.

रेलकर्मी भी मांग रहे पुराणी पेंशन योजना 

 सभी ने नयी  पेंशन को समाप्त कर सभी को सुनिश्चित पुरानी  पेंशन योजना की मांग की है.  नहीं माने जाने की स्थिति में रेल हड़ताल  के निर्णय का जोरदार समर्थन किया गया है.  जबकि पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 99.2% रेलकर्मियों ने उक्त मामले में रेल हड़ताल पर जाने की सहमति जताई है.  इस विशाल बहुमत के बाद अब पुरानी  पेंशन की मांग को लेकर जनवरी, फरवरी 2024 में राष्ट्रव्यापी रेल हड़ताल के लिए फेडरेशन  तारीख की घोषणा करेगा.   उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के सभी 54 शाखाओं के सक्रिय सहयोग से पूरे जोन में संपन्न हुए वोटों का गिनती कर पटना स्थित ईसीआरकेयू के मुख्य कार्यालय को भेजा गया.  इस प्रकार वहाँ से सभी पांचों मंडलों का परिणाम  संकलन कर एआईआरएफ के मुख्य कार्यालय को नई दिल्ली भेज दिया गया है.  जहाँ पूरे भारत से प्राप्त परिणाम के आकलन के बाद फिर वहां से इसका जो निर्णय लिया जाएगा, उसी पर सभी जोन, मंडल और शाखा अमल करेंगे.  ईसीआरकेयू के केन्द्रीय 

वर्तमान पेंशन योजना को लेकर रेलकर्मी आक्रोशित 

कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा ने बताया कि युवा रेलकर्मियों में वर्तमान पेंशन योजना को लेकर काफी आक्रोश है.  इन युवाओं का कहना है कि अपने परिश्रम से जमा की गई  राशि पर अपना ही अधिकार नहीं है.  न वर्तमान में इसका उपभोग कर पाते हैं और न ही सेवानिवृत्ति पर जीवन यापन करने के लिए समुचित राशि मिलती है, तब इन परिस्थितियों में इस योजना को समाप्त कर पुरानी  पेंशन को बहाल करने से ही रेलकर्मियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है.    ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पांडेय और महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव और धनबाद तीनों शाखा के पदाधिकारी नेताजी सुभाष,बीके दुबे,एनके खवास और सोमेन दत्ता,पूर्व मध्य रेलवे के सभी शाखा सचिवों, पदाधिकारियों, युवा और महिला समिति के सक्रिय सदस्यों तथा रेलकर्मियों को उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadrailmatdaanpercentagehadtaal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.