✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को, तैयारी में जुटा यूनिवर्सिटी प्रशासन

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:31:40 PM

दुमका(DUMKA): दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 सितंबर को किया जा रहा है. इस संबंध में राजभवन से भी सहमति मिल गई है. 24 सितंबर से पहले 30 अगस्त को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित किया गया था.  लेकिन राज्यपाल के बदल जाने के कारण 30 अगस्त को दीक्षांत समारोह के लिए राजभवन से सहमिति नहीं मिल सकी. जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में राजभवन ने विश्वविद्यालय को 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है.

सत्र 2018 से लेकर 2022-23 वाले उत्तीर्ण विद्यार्थी होंगे शामिल

वहीं, राजभवन से पत्र प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन 8वें दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुट गया है. विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह ने बताया कि, इस बार दीक्षांत समारोह में यूजी सत्र-2020-23, पीजी सत्र-2021-23, बीएड सत्र-2021-23, एमएड सत्र-2021-23, बीबीए व बीसीए सत्र-2020-23, एमबीए व एमसीए सत्र-2021-23, एमसीए सत्र-2018-21, एलएलबी सत्र-2018-21, बी.लिब सत्र-2022-23 और  एम.लिब सत्र-2022-23 आदि उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालयदीक्षांत समारोहयूनिवर्सिटीझारखंडरांचीदुमकाSido Kanhu Murmu UniversityConvocationUniversityJharkhandRanchiDumka8th Convocation8वां दीक्षांत समारोह

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.