✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: 8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 22 हजार छात्र एग्जाम में हुए शामिल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:25:04 PM

रांची (RANCHI): रांची के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूलों में आज 20 जनवरी से 8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है. रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को संबंधित ग्रुपों में ऑनलाइन भेज कर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत की. सबसे खास बात यह है कि पूरे राज्य में रांची जिला जैक द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड के लिए प्री बोर्ड आयोजित करने वाला एकमात्र जिला बन गया है.  

8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा 20, 21 और 22 जनवरी तक आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित हो रहे हैं. परीक्षा जैक बोर्ड के तर्ज पर ओएमआर शीट पर ली जा रही है. जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके. वहीं, उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र पूरी निष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई करें, ताकि आपका भविष्य उज्जवल बने और राज्य का नाम भी रौशन करें. बता दें कि, 8वीं बोर्ड की परीक्षा जैक बोर्ड द्वारा 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटआठवीं कक्षाआठवीं कक्षा प्री बोर्ड परीक्षाप्री बोर्ड परीक्षारांचीरांची डीसीरांची डीसी मंजूनाथ भजंत्रीजैक बोर्डझारखंड अकेडमिक काउंसीलJharkhandJharkhand NewsJharkhand Update8th Class8th Class Pre Board ExamPre Board ExamRanchiRanchi DCRanchi DC Manjunath BhajantriJAC BoardJharkhand Academic Council

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.