✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़: 872 लोगों ने गलत तरीके से लिया सरकारी राशन, अब चुकानी होगी पूरी राशि ब्याज सहित

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:19:25 PM

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले में सरकारी राशन का अनुचित लाभ उठाने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. जांच में 872 ऐसे लोगों की पहचान हुई है जिन्होंने पात्रता न होने के बावजूद लाल कार्ड बनवाकर सरकारी अनाज लिया. अब विभाग ने सभी को ब्याज सहित पूरी राशि वापस करने का निर्देश जारी किया है.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी अपात्र लाभुकों को नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया है. जांच में सामने आया कि कई लोग, चाहे ग्रामीण हों या शहरी, ने गलत जानकारी देकर लाल कार्ड बनवाया और महीनों तक सरकारी अनाज लेते रहे. इनमें जीएसटी और इनकम टैक्स चुकाने वाले, चार पहिया वाहन मालिक, सीएसपी संचालक सहित आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी शामिल हैं.

विभाग के मुताबिक, इन लोगों ने योग्यता पूरी न होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकारी सुविधा का फायदा उठाया. सरकार से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपनाया है. डीसी मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अपात्र कार्डधारियों को नोटिस भेजा जाए और राशि वसूली की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए. अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बाद भी राशि नहीं लौटाने वालों पर विभागीय कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी और किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी.

Tags:latest newsjharkhand latest updatejharkhand news updatenews updatebig updateration updateration card updateration card latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.