✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऑटो पलटने से 8 साल के बच्चे की मौत, कैसे मां-बेटे के लिए काल बना ऑटो

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:51:41 PM

दुमका(DUMKA):दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के पास गुरुवार 11 मई को ऑटो पलट गया. जिसमे 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. तो वहीं उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई. हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया. जिसको फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऑटो पलटने से  बच्चे की मौत, मां घायल

मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना कुशमाहा बदरा निवासी सुशीला देवी अपने बीमार बेटे घनश्याम का इलाज कराने ऑटो से दुमका आ रही थी. घनश्याम 2 वर्षो से पथरी की वजह से अक्सर पेट दर्द से परेशान रहता था. रिम्स में भी उसका इलाज हुआ था. लेकिन समय समय पर पेट दर्द होने पर उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया जाता था.

इलाजरत मां को बच्चे की मौत की नहीं है जानकारी

आज भी मां अपने जिगर के टुकड़े को लेकर ऑटो से दुमका के लिए रवाना हुई. घर से महज कुछ कदमों  की दूरी पर मानो मौत उसका इंतजार कर रहा था. तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में मां बेटा दोनों घायल हो गए.  जबकि चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए रामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया. जहां डॉक्टर ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाजरत मां को बालक की मौत के बारे में नहीं बताया गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है. वहीं पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

Tags:8 year old child died due to auto overturnhow auto became death for mother and son

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.