✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

38 लाख लाभुकों के खाते में आए 7500 रुपए, जानिए बाकी महिलाओं को कब तक मिलगी योजना की राशि

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:27:24 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में योजना की तीन किस्त एक साथ भेजी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसी लाभूक हैं जिनके खाते में अब तक पैसे नहीं पहुंचे हैं. उनके बीच संशय की स्थिति है कि क्या उनका नाम कट गया है? या फिर योजना की किस्त अब उन्हें मिलेगी या नहीं? अगर नाम नहीं कटा है तो आखिर कब तक उनके खाते में पैसे भेजे जाएंगे?

बता दें कि, शुरुआत में 10 जिले के ही लाभुकों को पैसा भेजा गया है. जिसमें गढ़वा, गुमला, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, बोकारो, पाकुड़, जामतारा, सिमडेगा और लोहरदगा शामिल है. इन जिलों के लाभुकों को योजना की किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है. सभी के खाते में एक साथ 7,500 क्रेडिट होने के मैसेज आने लगे हैं. जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है.

अब सवाल है कि बाकी बचे हुए 10 जिलों के लाभुकों के खाते में पैसे कब आएंगे. इस सवाल का जवाब भी विभाग ने दिया है. विभाग ने बताया कि झारखंड में फिलहाल 38 लाख लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं. शुरुआत में जिन 10 जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. वहां पैसे भेज दिए गए हैं. बाकी बचे 14 जिलों में सोमवार से पैसे जाने शुरू हो जाएंगे. योजना की किस्त सभी को मिलेगी.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025JharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Chief Minister Mainiya Samman YojanaChief Minister Mainiya Samman YojanaMainiya Samman YojanaChief Minister Mainiya Samman Yojana 2024Jharkhand Chief Minister Mainiya Samman Yojana 2024Jharkhand Chief Minister Mainiya Samman Yojana 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.