✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, लोगों को सता रहा बाढ़ का खतरा

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:17:55 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. आज गुरुवार की सुबह 10 बजे जलस्तर 181.15 मीटर के ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद डैम के 6 रेडियल गेट को ढाई-ढाई मीटर करके खोला गया.

लोगों को सता रहा बाढ़ का खतरा

इधर जमशेदपुर से सटे टाटा-रांची मुख्य मार्ग पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. कई बड़ी गाड़ियां पानी में डूब गयी है.चांडिल डैम का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. जैसे-जैसे डैम का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे-वैसे विस्थापित गांव में बसे ग्रामीणों को डूबने का डर सता रहा है. चांडिल डैम से विस्थापित हुए चांडिल, नीमडीह, कुकडू व ईचागढ़ के हजारों परिवार के लोग गांव में रहते हैं. हालांकि डैम का फाटक खोले जाने से अब तक विस्थापित गांव में पानी नहीं घुसा है.

चांडिल डैम रोड स्थित पुल के ऊपर से बामनी नदी का पानी बह रहा है

इधर भारी बारिश के कारण बामनी नदी का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है. चांडिल डैम रोड स्थित पुल के ऊपर से बामनी नदी का पानी बह रहा है, जिससे चांडिल बाजार से चांडिल अनुमंडल कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. अनुमंडल कार्यालय जाने के लिए चांडिल के लोगों को एनएच 33 गोलचक्कर-मुखिया होटल होते हुए जाना पड़ रहा है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:chandil damradial gateswater releasejamshedpurmednipurflood managementdam operationwater flowriver floodingbiharwest bengalirrigationdam openingflood controlhydrologyToday newsWeather alertJamshedpur alertHeavy rainfallLocal news of Jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.