✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking:पिस्टल की नोक पर 6.45 लाख की लूट! मवेशी व्यापारी बना दरिंदगी का शिकार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:26:15 AM

 


पाकुड़(PAKUR): हिरणपुर थाना क्षेत्र एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठा.जब पायकोड (बीरभूम, बंगाल) के मवेशी व्यापारी केताबुल मलिक दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.

डांगापाड़ा पथ के तेलोपाड़ा निकट बाइक सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर 6.45 लाख रुपये छीन लिए। केताबुल मलिक अपने चार अन्य साथियों के साथ हिरणपुर के सरकारी मवेशी हाट से व्यापार कर लौट रहे थे। तीन बाइक पर सवार ये व्यापारी जैसे ही शहरग्राम की ओर बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक घेर लिया। पलक झपकते ही एक पिस्तौल उनके सीने पर थी — और पसीने से लथपथ केताबुल मलिक अपनी मेहनत की कमाई को बचा भी नहीं सके. अपराधी झाड़ियों की ओर भाग निकले, पीछे छोड़ गए डर और टूटे हुए हौसले.

इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस हरकत में आई.थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने न सिर्फ मौके की जांच की, बल्कि रानीपुर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया की कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा. बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है. बल्कि उन ईमानदार व्यापारियों की पीड़ा को भी उजागर करती है. जो रोज़ अपनी जान हथेली पर रखकर मेहनत करते हैं. लेकिन  जब पुलिस तेज़ी से कार्रवाई कर रही है. तब एक उम्मीद भी जगी है.

नंद किशोर मंडल/पाकुड़

Tags:Pakur newsPakur nreakingHiranpur newsJharkhandPakur updateJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.