✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

6 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट पहुंचे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, SC-ST केस में मिली राहत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:30:51 PM

धनबाद (DHANBAD): छह साल पुराने एक मामले में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. यह मामला उस समय का है जब वे बाघमारा से विधायक थे. अदालत ने सोनाराम मांझी द्वारा दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में आपसी समझौते के आधार पर सांसद ढुल्लू महतो को बरी कर दिया.

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे, लेकिन अब एक-एक कर सभी मामलों में उन्हें राहत मिल रही है. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है.

सांसद ने धनबाद के विकास को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से रुके विकास कार्य अब तेजी से शुरू होंगे. सड़क जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए गया पुल के बगल में एक नए अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा.

इस दौरान सांसद ने डुमरी विधायक जयराम महतो पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और उनके भक्तों पर टिप्पणी करने वालों का विनाश निश्चित है और ऐसी सोच को विपरीत बुद्धि करार दिया.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Tags:dhullu mahtosansad dhullu mahtodhullu mahto caseMP-MLA कोर्टdhullu mahto ST SC caseST SC CaseSC-ST केस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.