✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के 6 मजदूरों का तमिलनाडु में अपहरण, वीडियो कॉल में गले पर चाकू रख घर वालों से मांग रहे फिरौती, देखिए वीडियो   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:32:27 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के 6 मजदूरों का तमिलनाडु में अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद अब घर वालों को वीडियो कॉल कर पैसे की डिमांड की जा रही है. सभी मजदूर जामताड़ा के रहने वाले है. मजदूरों के अपहरण के मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्य सचिव और DGP को जानकारी दे कर मजदूरों को मुक्त कराने को लेकर पहल की है.

बता दें कि जामताड़ा (नारायणपुर प्रखंड) के 6 बच्चों का तमिलनाडु में अपहरण हुआ है. अपहर्ता लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं. डरे-सहमे परिजनों ने ₹30,000 ट्रांसफर भी कर दिए हैं. अपहरणकर्ता मजदूरों को मारने की बात बोल रहे है. इसकी जानकारी मिलते ही घर वालों में डर का माहौल है.मजदूरो में  इरफान अंसारी,जहीर अंसारी,अरबाज अंसारी,किस्मत अंसारी,इरशाद अंसारी,उलफ़त अंसारी  शामिल है. बीते कुछ दिन से सभी तमिलनाडु में रह कर काम कर रहे थे.

इस मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हे मिली है. बच्चों को सकुशल वापस लाने के लिए काम किया जा रहा है. मुख्य सचिव से लेकर DGP कओ भी जानकारी दी गई है. झारखंड के DGP ने वहां के पुलिस महानिदेशक से बात किया है. साथ ही मुख्य सचिव ने CMO समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर बच्चों को बचाने के दिशा में काम करने की बात कही है.

इस मामले में मंत्री के सहायक अज़हरुद्दीन ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली की नारायणपुर के 6 बच्चों का अपहरण हुआ है. सभी के घर वालों को वीडियो कॉल कर धमकाया जा रहा है. जिसमें अपराधी गर्दन पर चाकू रख कर धमकी दे रहे है. 2.5 लाख रुपये की डिमांड की गई है. डर से मजदूर के परिजनों ने 30 हजार रुपया भेज दिया है. इस मामले में उन्होंने मंत्री को जानकारी दी. जिसके बाद अब सरकार सभी को बचाने की पहल कर रही है.                      

Tags:6 labourers from Jharkhand kidnapped in Tamil Naduon video call they are demanding ransom from their family members by keeping a knife on their throatwatch the videojharkhand k majdurjharkhand ka updatenaijer me fanse jharkhand k majdurjohar jharkhandbihar jharkhandetv bharat jharkhandjharkhand migrant workertv9 bihar jharkhandjharkhandjharkhand hindi samacharetv bharat jharkhand livebihar jharkhand newsbihar jharkhand livenews bihar jharkhandjharkhand updatenews18 bihar jharkhandjharkhand vidhan sabhajairam mahto jharkhandetv bihar jharkhand livejmm jharkhandbjp jharkhandjharkhand dgpbihar jharkhand news livejharkhand newsnews jharkhandtop jharkhand newsjharkhand news livetoday jharkhand newsjharkhand news todayaaj ka jharkhand newsjharkhand night newsjharkhand news aaj kajharkhand flood newsjharkhand news channeljharkhand news in hindijharkhand aaj ka newsjharkhand today newsviral news jharkhandjharkhand latest newstemple news jharkhandjharkhand news today 2024jharkhand naxal news 2025jharkhand today's newsjharkhand current news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.