✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दाने-दाने को मोहताज ओमान में फंसे 6 मजदूर, सोशल मिडिया के जरिए सरकार से लगाई घर वापसी की गुहार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:50:58 PM

बोकारो(BOKARO): झारखंड के 6 मजदूर अपनी कंपनी की मनमानी के कारण ओमान में फंसे हुए हैं. कंपनी की मनमानी की वजह से खाने-पीने के लिए सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं. ओमान की राजधानी मस्कट में फंसे इन मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकारों से सोशल मीडिया के माध्यम से विडियो वायरल कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है. ये सभी मजदूर गिरिडीह,हजारीबाग और बोकारो जिले के रहनेवाले है. ये सभी मजदूर पिछले 22 दिसंबर 2022 को मोबाइल  टाॅवर खडे करनेवाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गये थे. जहां पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं. जिसके कारण सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं. इधर फंसे मजदूरो के परिजन परेशान हैं. कंपनी ने मजदूरो का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया हैं. मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकंदर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से फंसे मजदूरो  को मदद करने की अपील की है. कहा कि यह पहली घटना नहीं है. काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं. बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं. पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं.ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं.

फंसे मजदूरों के नाम

वहां फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरकी के संजय महतो,उच्चाघाना के महादेव महतो,अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो और किशोर महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया के युगल महतो शामिल है.

रिपोर्ट:संजय कुमार

Tags:JharkhandBokaro6 laborers trapped in Oman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.