✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्लास में गलती करने पर शिक्षिका ने बेरहमी से कर दी छात्रा की पिटाई, तस्वीर देख कांप जाएगी रूह

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 3:01:53 PM

चतरा (CHATRA): जिले से एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुम्बी में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार पर लगा है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, छात्रा जब घर पहुंची तो उसके हाथ और पैर पर चोट के निशान देख परिजन हैरान रह गए. बच्ची दर्द से कराह रही थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के बाद छात्रा की मां ने सदर थाना पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक पहले भी बच्ची को प्रताड़ित करते थे और छोटी-छोटी बातों पर डांट-फटकार लगाते थे. इस बार मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया. छात्रा की मां ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने की जगह डर का माहौल बना रहा है. हालांकि, प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ झगड़ा कर रही थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी. उन्होंने दावा किया कि बच्ची को केवल समझाने की कोशिश की गई थी, जबकि मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं.

मामले के सामने आने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. सदर थाना के अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने कहा कि घटना गंभीर है. जांच में यदि प्रधानाध्यापक दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर गांव और स्कूल परिसर में चर्चा तेज है. अभिभावक बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में अनुशासन के नाम पर होने वाली कथित सख्ती पर सवाल उठा रहे हैं.

Tags:5th-Grade Student Brutally Beaten by Teacher5th-Grade Student5th-Grade Student Beatenchatra newschatra big updatelatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.