✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा विधायक से कोलकाता मिलने पहुंचे 500 की संख्या में समर्थक, जानिए क्या कहा इरफान अंसारी ने 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:05:56 PM

रांची(RANCHI)राज्य भर से लगभग 500 की संख्या में युवाओं का जत्था आज जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी से मिलने कोलकाता पहुंचे.  इतनी संख्या में युवाओं का भीड़ देख विधायक इरफान अंसारी भी आश्चर्य में पड़ गए. युवाओं ने विधायक इरफान अंसारी को माला पहनाकर स्वागत किया और नारे लगाए. मौके पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि अब बहुत हो गया और अब हम लोगों का संयम टूट रहा है. "आप बेकसूर हैं इसलिए हम सभी लोग आपको लेने यहां आए हैं" "आज आपके नहीं रहने के कारण पूरे समाज में भारी आक्रोश है" . 

कुछ नेता प्रतिदिन कोयला तस्करी कर करोड़ों कमा रहे हैं

जिस प्रकार गरीबों का मसीहा एवं रहनुमा  को एक साजिश के तहत फसाया गया इसे अब पूरा झारखंड समझ रहा है. जो अपने  पूरे शासनकाल में हमेशा से सभी वर्गों की आवाज बनकर सामने आए हैं, और आज क्षेत्र में नहीं रहने के कारण लोगों को  कमी खल रही है.यहां कुछ नेता प्रतिदिन कोयला तस्करी कर करोड़ों कमा रहे हैं और  विधायक को महज 48 लाख रुपए के कैश कांड का रूप देकर फंसाया जा रहा है, जिसका हम लोग के द्वारा  पुरजोर विरोध किया जा रहा है.

आपका विधायक जल्द आपके बीच आ रहा है 

विधायक इरफान अंसारी ने सभी लोगों को विस्तार से पूरे मामले को समझाया और बताया कि मामला न्यायालय में है और हमें न्यायालय का सम्मान करना चाहिए. षड्यंत्रकारियों की तो सभी लोग बखूबी समझ रहे हैं. सभी लोगों को धैर्य रखने की आवश्यकता है. आपका विधायक जल्द आपके बीच आ रहा है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.