✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के 5 उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मान, स्कूलों में खुशनुमा माहौल की डीसी ने की अपील

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:16:27 AM

धनबाद(DHANBAD):  79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पांच उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया गया. सम्मानित करने से पूर्व उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि विद्यालय की परिकल्पना शिक्षकों एवं बच्चों से मिलकर पूरी होती है.  विद्यालय में खुशनुमा माहौल होना चाहिए.  धनबाद के विद्यालय इस खुशनुमा माहौल को धरातल पर उतारने में हर संभव प्रयास कर रहे है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के प्रयास तथा प्रोजेक्ट "इम्पैक्ट" एवं प्रोजेक्ट "रेल" के माध्यम से विद्यालयों की आधारभूत संरचना एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अनवरत प्रयास किये  जा रहे है. इस अवसर पर प्राइमरी स्कूल, चालडोवा, पूर्वी टुंडी को सम्मानित किया गया.  इस स्कूल को प्रभारी एवं शिक्षकों द्वारा खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योग एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से तथा नो कॉस्ट लो कॉस्ट अस्सेस्मेंट के आधार पर बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है. 

वहीं ,मिडिल स्कूल, बरमसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापिका, शिक्षकों एवं स्कूल हाउस के कैप्टन के द्वारा अपने स्कूल में हैप्पी एन्वॉयरन्मेंट बनाये रखने के लिए अद्भुत, शानदार और अकल्पनीय प्रयास किया जा रहा है.  पूरे जिला में मिडिल स्कूल अंतर्गत बरमसिया मिडिल स्कूल ने हाई कॉस्ट मार्किंग में सबसे अत्यधिक अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है.  हाई कॉस्ट मार्किंग में इस स्कूल को 1500 में से 1490 अंक प्राप्त हुए है.  अपग्रेडेड हाई स्कूल बोर्रागढ़ को भी सम्मानित किया गया.  इस स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं यहाँ के बच्चों की दृढ इच्छाशक्ति से असंभव भी संभव हुआ है.  दुर्गम स्थान एवं तमाम कमियों के बावजूद इस स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन हो रहा है.  नो कॉस्ट लो कॉस्ट सर्वेक्षण में पाया गया कि बच्चों को मूलभूत सुविधाएँ एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए शानदार प्रयास किया जा रहा है.

 जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस द्वारा नो कॉस्ट लो कॉस्ट के आधार पर किया जा रहा प्रयास बेहतरीन है.  स्कूल के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापिका, शिक्षक एवं बच्चों का सामूहिक प्रयास सराहनीय रहा है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलियापुर के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, स्टाफ एवं बच्चों के द्वारा अद्भुत प्रयास किया जा रहा है.  स्कूल के क्लासरूम, लैब, पुस्तकालय, किचन गार्डन सहित अन्य सभी स्थान साफ़, सुन्दर एवं स्वच्छ है.  यह स्कूल कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रसर है.  नो कॉस्ट लो कॉस्ट एवं हाई कॉस्ट में इनके द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय रहा है.  हाई कॉस्ट में इस स्कूल में 1500 में 1485 अंक लाकर अद्भुत कार्य किया जा रहा है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSchoolSammanAppealDC appealed for a pleasant atmosphere in school

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.