✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

48 घंटे की बारिश से पानी-पानी हुई लौहनगरी, कई अपार्टमेंट में घुसा पानी, घरों में कैद हुए लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:13:22 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): कोल्हान के सभी जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर है, तो वहीं बीच शहर में रहने वाले लोगों का जीवन भी लगातार बारिश से अस्त-व्यस्त हो चुका है. आलम यह है कि फ्लैट के पहले तले तक पानी अब पहुंचने वाला है. सभी तरफ इलाका जलमग्न हो चूका है. वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है.

नदी किनारे रहनेवाले लोगों को सावधान रहने की जरुरत

अगर अगले 24 घंटे तक यूं ही लगातार बारिश होती रही तो नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ आ जाएगी और इससे हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है. वहीं इससे संपत्ति का काफी नुकसान भी हो सकता है. इसलिए नदी किनारे रहने वाले लोगों से खास अपील है कि वो ऊपर वाले इलाके में रहे और हर वक्त सचेत रहे.

कई अपार्टमेंट में घुसा पानी

सोनारी की बात की जाए तो यहां कई अपार्टमेंट में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, अपार्टमेंट के सभी लोग अपने अपने घरों मे रहने को बेबस है. बहुत जरुरत के काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहें है, क्योंकि पानी कमर भर आ चुका है. जल जमाव की वजह से पानी पहले तल्ले के आधे तक पहुंच गया है, जिससे घरों का सामान बर्बाद हो गया है.

घरों में कैद हुए लोग

वहीं पार्किंग में लगी गाड़ियां पानी में तैर रही है. घर से बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि भारी बारिश में हर समय इसी प्रकार घरों में पानी घुस जाता है, जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती है, बारिश बंद होने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:rain in jamshedpurheavy rain in jamshedpurflood in jamshedpurkharkai and suwarnrekha rivertrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.