✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: धारदार हथियार से वार कर व्यक्ति की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:52:28 PM

गुमला (GUMLA): गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो शासन टोली में एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से कर दी है. वहीं घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है.

देर शाम 6 बजे घर के लिए निकला ता मृतक

घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कर्मपाल मुंडा 45 वर्षीय अपने गांव पुटो शासन टोली से मंगलवार शाम 6:00 बजे घर से अकेले निकला था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन की गई जिसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. वही बुधवार की सुबह घाघरा सिसई मुख्य पथ स्थित पुटो शासन टोली में ही एक व्यक्ति की शव होने की सूचना मिली. जिसके बाद उक्त स्थल पहुंचने पर उसकी पहचान कर्मपाल मुंडा के रूप में परिजनों द्वारा की गई.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों ने बताया कि शव की स्थिति को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके सर पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है. वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या में संलिप्त लोगों की पहचान कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

रिपोर्ट. सुशील सिंह

Tags:jharkhand newslatest newstop newsbreaking newsnews jharkhandjharkhandnewsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsgumla crime newsgumla breaking newsgumla trending news45 year old man murdered by being attacked with a sharp weapon

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.