✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज पर 45 दिनों का ब्लॉकेज: पब्लिक सुझाव-पुराना सिस्टम क्यों हो सकता है बेस्ट विकल्प, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:04:22 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए रोड ब्लॉकेज की तिथि तय कर दी गई है. 5 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पुल  पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. शनिवार को अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया और उसके बाद तिथि की घोषणा हुई. साथ ही वैकल्पिक मार्गो की भी अधिकारियों की टीम ने पड़ताल की. इधर, बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा है कि बरमसिया रेलवे ब्रिज को रिपेयरिंग के लिए 45 दोनों तक बंद करने से धनबाद शहर महाजाम का शिकार हो जाएगा. एफसीआई ,स्कूल, बाजार, सरकारी कार्य, कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो जाएंगे. उनका कहना है कि इसका कोई ठोस वैकल्पिक मार्ग दिख नहीं रहा है.  

पब्लिक सुझाव-यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है 

लेकिन एक बहुत ही आसान विकल्प हो सकता है. बरमसिया रेलवे फाटक, जो कभी मुख्य मार्ग हुआ करता था. उसे ही फिर 45 दिनों के लिए खोल दिया जाए, तो बहुत सुविधा हो सकती है. इस समस्या का समाधान हो जाएगा, बैरियर लगा दिया जाए और फिर मैन्युअल सिस्टम को लागू  कर दिया जाए. इसके लिए रेलवे को थोड़ी मेहनत करने पड़ेगी. कर्मचारी की प्रति नियुक्ति करनी पड़ेगी, लेकिन बहुत ही कम परेशानी से इसका समाधान निकल सकता है. यहां यह बताना भी जरूरी है कि पुल निर्माण से पहले बरमसिया आने-जाने का यही रास्ता भी था, लोग आते जाते भी थे. मैन्युअल गेट लगे हुए थे. अब चुकि 45 दिन का वक्त लगेगा, ऐसे में रेलवे से बातचीत कर इसे वैकल्पिक रास्ता बनाया जा सकता है.  इससे राहगीरों  को भी परेशानी कम होगी और शहर को महाजाम से भी थोड़ी राहत मिल सकती है. बता दें कि  पिछले कई माह से बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग की जा रही थी. 

पुल की मरम्मत के लिए 45 दिनों  का ब्लॉकेज देना है 
 
रेलवे ने जिला प्रशासन से पुल  की मरम्मत के लिए 45 दिनों  का ब्लॉकेज  मांगा था. पुल की मरम्मत लगभग 1.43 करोड़  पुल की  मरम्मत में गार्ड वाल की रिपेयर और पुल के ऊपर सड़क में सुधार किया जाएगा.  शनिवार को डीसी  की अध्यक्षता में बैठक हुई और बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि रेलवे को 45 दोनों का सड़क ब्लॉकेज दिया जाए. बैठक के बाद अधिकारियों ने पुल और वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया. बता दें कि  बरमसिया ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक बंद होने से आवागमन की परेशानी हो सकती है. भूदा, महावीर नगर, बरमसिया, पथराकुली, धोकरा, आम टाल सहित अन्य इलाके के लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आना जाना पड़ सकता है. 

कुछ महीने पहले पुल का गार्ड वाल क्षतिग्रस्त हो गया था
 
उल्लेखनीय है कि धनबाद में इस वर्ष तेज बारिश हुई है.  बारिश की वजह से कुछ महीने  पहले पुल का गार्ड वाल क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके बाद हलचल हुई थी. रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया और मरम्मत की योजना बनाई गई.उस समय भी पुल  की हल्की मरम्मत हुई थी, लेकिन अब सही ढंग से मरम्मत का कार्य होगा. उल्लेखनीय है कि बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मत पर 1.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पथ निर्माण विभाग ने 40 लाख रुपये रेलवे को ट्रांसफर कर दिये हैं. शेष 1.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. बरमसिया ओवरब्रिज के रिटर्निंग वॉल व अप्रोच रोड के लिए रेलवे ने 1.43 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया है. राज्य सरकार को इसका भुगतान करना है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRoadBlockage45 DaysWikalp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.