☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैदरनगर बीच बाजार में गिरा 440 वॉल्ट का तार, एक बच्ची व युवक झु'लसे

हैदरनगर बीच बाजार में गिरा 440 वॉल्ट का तार, एक बच्ची व युवक झु'लसे

पलामू(PALAMU): हैदरनगर बाजार स्थित हलवाई मोड़ के समीप रविवार की शाम 440 वोल्ट का  बिजली का तार गिर गया. जिससे अफरा-तफरी मैच गई. वहीं इस तार की चपेट में आने से एक दो वर्ष की बच्ची पूजा कुमारी और एक युवक रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. रंजन कुमार हैदरनगर के डूबा गांव का रहने वाला है. वह बच्ची को लेकर बाजार घुमाने आया था. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को डॉ. अशोक कुमार की क्लीनिक में भर्ती कराया है. चिकित्सक ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है. ग्रामीणों में कहा कि आय दिन बाजार में तार गिरता रहता है. इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई. लेकिन तार बदला नहीं गया है. ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि बाजार में कभी बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं अस्पताल में घायलों को देखने पूर्वी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह पहुँचे, चिकित्सक से जानकारी ली. वहीं तार अविलंब नहीं बदला गया तो आंदोलन के साथ बिजली कार्यालय में ताला बंदी करने की चेतावनी दी है.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू             

Published at:07 Aug 2022 07:32 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.