✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:09:16 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसांवा जिले में अपराधियों का हौसला बुलंद होता नजर आ रहा है. जहां कपाली थाना के डोबो निवासी 40 वर्षीय सूरज कालिंदी को बाइक से आए अपराधी ने शुक्रवार की देर रात गोली मार दी. जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

मृतक सूरज कालिंदी की बेटी ने बताया की जमीनी मामले को लेकर बात करने के लिए किसी ने उन्हें फोन कर बाहर बुलाया और बात करने के दौरान उन्हें गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही परिवार वाले घर से बाहर निकले तो देखा की सूरज जमीन पर घायल अवस्था में गिरे हुए हैं. जिसके बाद परिवार वालों द्वारा उन्हें टीएमएच अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी

घटना के बाद कपाली पुलिस को इस की सूचना दी गई. जिससे बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कपाली थाना प्रभारी सुनिल भोक्ता ने बताया कि सुरुवाती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है, पोर्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा

 

Tags:JAMSHEDPUR NEWSJAMSHEDPUR CRIMEjamshedpur policedobo under kapali op40 year old suraj kalindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.