✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में एक बोलेरो से 40 लाख नगद बरामद, पुलिस कर रही जांच

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:52:46 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह की घोड़थम्भा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम  वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन से 40 लाख रुपए नगद बरामद किया है. इतनी भारी भरकम नगदी राशि को देखते हुए पुलिस के भी होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस ने नगदी राशि को जब्त करते हुए वाहन में सवार चार व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई. और मामले की जानकारी गिरिडीह एसपी को दिया.

गिरिडीह पुलिस आयकर विभाग का भी सहयोग ले सकती है

वहीं एसपी के निर्देश पर घोड़थम्भा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.इस भारी भरकम जब्त किए गए राशि को लेकर बाजार में कई अफवाहें हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर जांच का विषय बताते हुए किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है. वहीं बताया जा रहा है कि इस राशि को लेकर गिरिडीह पुलिस आयकर विभाग का भी सहयोग ले सकती है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं सूत्रों के अनुसार यह राशि दिल्ली के किसी सेठ के घर से घोड़थाम्भा थाना क्षेत्र के गुंडरी गांव निवासी रंजीत राम द्वारा लूटी गई राशि है, लेकिन वास्तविकता क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार इस घटना को लेकर पुलिस चारों तरफ अपने जाल बिछाकर जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:40 lakh cash recoveredcash recovered from Bolero in Giridihcash recovered from BoleroGiridihGiridih policegiridih policegiridih police todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.