✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:57:01 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने 4 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिला से मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया से 19 वर्षीय धनंजय मिर्धा,23 वर्षीय रियाज अंसारी,18 वर्षीय धुरो कुमार और 21 वर्षीय विकास यादव को गिरफ्तार किया है.

आठ मोबाइल, 8 फर्जी सिम और एक atm कार्ड बरामद

ये सभी अपराधी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और विभिन्न कंपनियों के वेबसाइट लुप होल के माध्यम से भोले-भाले व्यक्ति को ठगी किया करते थे. इसके आलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी का प्रलोभन देकर भी ठगी की घटना को अंजाम देते आ रहे थे. इतना ही नहीं इसके अलावा बैंक अधिकारी बनकर atm और खाता संबंधित जानकारी लेकर भी भोले भाले व्यक्ति को ठगा करते थे. पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से आठ मोबाइल,8 फर्जी सिम और एक atm कार्ड बरामद किया है. फ़िलहाल पुलिस सभी शातिर अपराधियों से गहन पूछताछ कर इनके अन्य नेटवर्क की जानकारी ले रही है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhanddeogharcyber criminalcyber crimethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.