✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसी भी बकाए का भुगतान करने से पहले हो जाएं सर्तक, हो सकते हैं साइबर अपराध का शिकार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:18:12 AM

देवघर (DEOGHAR): अगर आपके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से पैसे का भुगतान करने के संबंध में मैसेज आता है, तो आप सावधान हो जाएं. इन दिनों साइबर अपराधी कई बहानों से लोगों के फोन पर मैसेज कर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही मामला देवघर से सामने आया है. यहां अपराधी बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. पुलिस ने ऐसे ही 4 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से ठगी में इस्तमाल किए जाने वाला 8 मोबाइल और 13 सीम बरामद किया है.

क्या है मामला

जिला में सक्रिय साइबर अपराधी लोगों को बिजली बिल बकाया होने का मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में अपने आप को बिजली विभाग का अधिकारी बन बकाया बिल का भुगतान करने की बात लिखा रहता है. अब उपभोक्ता इस नंबर पर फ़ोन करते हैं, तो उन्हें साइबर अपराधी अपनी चालाकी से स्क्रीन शेयरिंग एप्प को डाउनलोड करवाकर उनके यूपीआई या ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर ग्राहकों के बैंक खाते से राशि उड़ा ली जाती थी. ऐसे ही मामले में देवघर की साइबर थाना पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से 4 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया की ये सभी शातिर है. यह लगातार फ़र्ज़ी बिजली विभाग के अधिकारी बन लोगों को ठग रहे थे. इतना ही नहीं यह लोग विभिन्न तरह का एप्प डाउनलोड करवाकर या कैशबैक का लालच देकर ठगी की जाती रही है. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.