✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात आशीष मिश्रा गिरोह के 4 सक्रिय गिरफ्तार, पिस्तौल समेत अन्य समान बरामद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:47:36 PM

देवघर (DEOGHAR): श्रावणी मेला के दौरान देवघर पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है. कुख्यात आशीष मिश्रा गैंग के 4 सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. चारो आरोपियों के ऊपर फायरिंग कर मेला क्षेत्र में डरा धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप है.

देवघर पुलिस बड़ी सफलता मान रही

श्रावणी मेला 2023 के शुरुआत में कुख्यात बाबा परिहस्त गैंग द्वारा दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही थी.इसकी शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछा कर इस गिरोह के 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दूसरा कुख्यात आशीष मिश्रा गैंग अपना वर्चस्व मेला क्षेत्र में जमाने के लिए शिवगंगा के पास हवाई फाइरिंग कर और दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना को कारित कर रहा था. इसके बाद से पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आशीष मिश्रा गैंग के 4 सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इन अपराधियों द्वारा मेला क्षेत्र में लगने वाली अस्थायी दूकानदारों एवं कांवरियों के द्वारा प्रयोग किये जा रहे ई रिक्शा वाहनों से जबरन हथियार के दम पर रंगदारी वसूला जा रहा था. पुलिस ने आशीष मिश्रा गिरोह के 4 सदस्यों को अवैध आग्नेयास्त्र चाकू तथा रंगदारी के रूप में वसूले गये रूपये के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी सदस्य देवधर जिला अंर्तगत कई कांडो में पूर्व से वांछित थे. गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से कई कांडों में अपराधिक इतिहास रहा है. इतने बड़े संख्या में गिरोह के सदस्यों की गिराफ्तारी को देवधर पुलिस बडी सफलता मान रही है.

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पूरी जानकारी देते हुए एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि गिरफ्तार संदीप कुमार सिंह उर्फ बउवा सिंह, अंकुश झा,आयुष भारद्वाज औऱ राजा धपरा की गिरफ्तारी से आशीष मिश्रा का गिरोह कमजोर पड़ गया है. बाकी वांछित सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार वांछितों के पास से 2 देशी पिस्टल,20 जिदा गोली,1 खाली मैगजीन,2 मोबाईल,2 धारदार चाकू और

रंगदारी के रूप में वसूले गये कुल 26 हजार आठ सौ नब्बे रूपये बरामद किया गया है. इसके अलावा एसपी ने बताया कि पिछले दिनों एक महिला से पर्स की छिनतई की घटना घटी थी उस मामले में भी पर्स के साथ छिनतई करने वाले भी पुलिस के गिरफ्त में आ गए है.एसपी ने दोनों मामले का उदभेदन करने वाले पुलिस पदाधिकारी के काम की सराहना की है.

Tags:4 active membersof notorious Ashish Mishragang arrestedpistol and other items recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.