✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 36 मजदूर, राज्य और केंद्र सरकार से वतन वापसी की लगा रहे गुहार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:12:13 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह,बोकारो, हजारीबाग और धनबाद जिले के रहनेवाले 36 प्रवासी मजदूरों ने ताजिकिस्तान से सोशल मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की गुहार लगाई है. मजदूरों की मदद के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा गया है. सरकारों से कहा गया है कि जिस कंपनी में ये मजदूर काम कर रहे थे,उसने चार महीने से वेतन नहीं दिया है. पैसे के अभाव में मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं. बता दें कि यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंसे जाते हैं. इससे पूर्व ताजिकिस्तान 44 मजदूर फंसने के मामले सामने आए थे. ये सभी मजदूर पिछले चार महीने पूर्व बिष्णुगढ प्रखंड के खरना के पंचम महतो के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन के लिए काम करने ताजिकिस्तान गए थे. जहां पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है. इस कारण वे दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं.

श्रमिकों की मदद के लिए की अपील

प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से श्रमिकों को मदद की अपील की है. उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड में आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, जहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसे हालात में मजदूर बड़ी मुश्किल से अपने वतन लौट पाते हैं. ऐसे में सरकार को मजदूरो का पलायन रोकने को लेकर रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत हैं.

ताजिकिस्तान में फंसे मजदूर 

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत तुकतुको के खिरोधर महतो,नागेश्वर चौधरी,रामदेव महतो,औरा के सुखदेव महतो,संतोष कुमार महुरी के गोवर्धन महतो,ढिबरा के जगरनाथ महतो,परतापुर के गणेश महतो घाघरा के कैलाश महतो,सरिया प्रखंड के अंतर्गत पिपराडीह के डुमरचंद महतो,डुमरी प्रखंड के अंतर्गत कुलगो के शंकर कुमार,सेवाटांड झरिलाल महतो.हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर के बालेश्वर महतो,नागी के महेन्द्र महतो,करगालो के शिवशंकर साव,सारूकुदर के टुकामन महतो,नागेश्वर महतो,केन्दुवाडीह के डेगलाल गंझू,बलकमक्का के दर्शन महतो,उच्चाघाना के प्रकाश महतो, खरना के सुरेश महतो,डेगलाल महतो,महेश महतो,अशोक कुमार, सिरैय के राजेश महतो,बसरिया के सुकर महतो.टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत जोलमी के दौलत महतो, लालमण महतो,योधा महतो बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग के नारायण महतो,बालेश्वर महतो,कडमा के दशरथ महतो, अशोक कुमार,करतवारी के प्रकाश महतो.धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मानटांड के दिनेश कुमार महतो शामिल हैं.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:TajikistanJharkhand stranded in Tajikistan requesting state and central government to return to their homeland36 laborers of Jharkhandjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.