✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव: 15 कार्यकारणी समिति के लिए 33 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा , देखिये यह रिपोर्ट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:54:21 PM

रामगढ़(RAMGARH): प्रसिद्ध व्यवसायिक संस्था रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के 15 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया चल रहा है. चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र वापसी के बाद अब कुल 33 प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के 15 कार्यकारिणी समिति के लिए 44 लोगों ने मतपत्र खरीदा था. नामांकन वापसी के बाद अब मात्र 33 लोग चुनावी मैदान में बच गए हैं.

दो गुटों में बटे सदस्य

इस बार भी रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव दो गुटों में बटकर सदस्य लड़ते दिख रहे हैं. एक गुट का नेतृत्व चेंबर के विनय अग्रवाल कर रहे तो दूसरे गुट का नेतृत्व विमल बुधिया कर रहे हैं. दोनों गुटों ने अब मतदाताओं को रिझाने का काम शुरू कर दिया है. दोनों गुटों के लोग मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगना शुरू कर दिया है. चेंबर का चुनाव लड़ रहे लोग व्यवसायियों के समस्याओं के निराकरण करने की बात कर रहे हैं. रामगढ़ शहर के अलावा मतदाताओं को रिझाने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कोयलांचल भी जा रहे हैं. जिसके कारण रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव काफी रोमांचक बन गया है.

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 15 कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए आलोक कुमार, अमित कुमार सिन्हा, अमरेश गणक, अमरेश कुमार सिंह,अरुण कुमार राय, अशोक सिंह,भूपेंद्र सिंह,विमल बुधिया,विनय कुमार सिंह,दिनेश कुमार पोद्दार, गोपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह मौजूद थे.

रिपोर्ट. जयंत कुमार 

Tags:ramgarh newschamber of commerce and industry ramgarhelection of Ramgarh Chamber of Commerce and Industries33 candidates filed nomination

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.