✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

31 हजार किशोरियों को मिलेगा मुफ्त HPV सुरक्षा कवच, धनबाद में टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 3:44:54 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से बचाव के लिए एक अहम टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है. सोमवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमएनसीयू में इस अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि HPV वैक्सीन एक प्रभावी कैंसर-रोधी टीका है, जो संक्रमण होने से पहले ही शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है.

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की करीब 31 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह टीकाकरण पूरी तरह नि:शुल्क होगा और 29 जून तक सदर अस्पताल समेत जिले के सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा.

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण टीके से वंचित न रखें. विशेषज्ञों के अनुसार, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, और यह वैक्सीन इस गंभीर बीमारी से बचाव में बेहद कारगर साबित होती है.

टीकाकरण के लिए पहले यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. इसके बाद निर्धारित केंद्रों पर जाकर टीका लगाया जा सकता है. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम और डीपीएम प्रतिमा कुमारी प्रमुख रूप से शामिल थे. यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है..

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:Dhanbaddhanbad newsHPV protectioncancercancer cureHPV protection injectionlatest newstop newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.