✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां योजना में गायब हो गए 30 लाख नाम, सरकार बताये क्यों  किया गया होल्ड: भानु

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:33:34 AM

रांची(RANCHI): झारखण्ड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर घमासान मचा है. एक तरफ सरकार सभी बेटी-बहन को सम्मान देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस पूरे योजना पर सवाल उठा रही है.आखिर कितने लाभुक को योजना का लाभ दिया जा रहा है. इससे जनता के बीच रखने की मांग कर रही है. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने सरकार पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने पूछा कि योजना में 30 लाख से अधिक लोगों का नाम काट दिया गया.

भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखण्ड में चुनाव के समय योजना लाई गई. दावा किया गया कि सभी को लाभ दिया जा रहा है. लेकिन चुनाव में वोटिंग के एक दिन पहले पैसा भेज कर जनता को ठग लिया गया. चुनाव के समय करीब 60 लाख लाभुक को पैसा भेजा गया. इसके बाद फिर 50 लाख कर दिया गया. ऐसे ही नाम काटते-काटते 25 लाख पर ले कर आ गये है. ग्रामीण इलाकों में किसी भी महिला को पैसा नहीं पहुंच रहा है. सिर्फ योजना कागज पर चल रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि आखिर कितने लाभुक को पैसा भेज रही है. कितने लोगों को होल्ड किया गया है और अगर किया गया तो इसके पीछे की वजह क्या है. उन्होंने कहा कि 60 लाख से अभी तक कितने लाभुक है. इसे लेकर सरकार स्वेत पत्र जारी करे. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये कि कितने लाभुक को योजना की क़िस्त भेजी जा रही है.                       

Tags:30 lakh names disappeared from Mainiyan schemegovernment should explain why it was put on hold: Bhanumaiya yojna 250pmaiya yojna ka paisa kab aayegamaiya samman yojnamaiya yojna new updatemaiya yojanamaiya yojna ka paisa kab aasyegasabhi ka paisa milega maiya yojna kamaiya yojna ka paisa nahi aa raha haijmm maiya yojanaझारखंड maiya yojna big updatemaiya yojana newsmaiya yojana 2500maiya yojana 5000maiya samman yojna sudharmaiya yojna jharkhand खुशखबरीbig updated maiya yojna झारखंडmaiya yojana paisa kab aaegamaiya yojna jharkhand big updatemaiya yojana 14 kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.