✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: 28 पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन पर पुलिस एसोसिएशन ने एसपी पर उठाया सवाल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 11:54:00 AM

बोकारो(BOKARO): जिले में पिंडराजोरा थाना से जुड़े एक मामले में 28 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को एक साथ निलंबित किए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है. इस फैसले को अन्यायपूर्ण  और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बोकारो एसपी के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे मामले की सही समीक्षा करने में पुलिस अधीक्षक विफल रहे हैं. उनका आरोप है कि जिले में कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर हो गया है और अपनी प्रशासनिक कमियों को छिपाने के लिए निर्दोष पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि एक ही थाने के 28 कर्मियों को एक साथ सस्पेंड करना न केवल गलत निर्णय है, बल्कि इससे पुलिस बल का मनोबल भी गिरता है. एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि वह इस फैसले के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा चाहे वह सरकार के सामने मुद्दा उठाना हो या कानूनी कदम उठाना.

एसोसिएशन ने मांग की है कि निर्दोष कर्मियों का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए, बोकारो एसपी को पद से हटाया जाए और ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे विवाद न हों.

 

 

Tags:Bokaro police suspension caseJharkhand police controversy28 police officers suspended BokaroPindrajora police stationBokaro SP controversyPolice protestIndian police suspensionBOKAROBokaro SPJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.