✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हिंडालको में 25 लोगों की गई जान,विधानसभा में गूंजा मामला, हुई तीखी बहस    

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 6:00:00 PM

रांची(RANCHI): मुरी हिंडालको प्लांट के वेस्ट का मामला सदन में उठा है और इस मामले में लोगों की मौत पर सवाल पूछा है. रामसूर्या मुंडा ने सदन में सवाल लाया. जिसमें अमित महतो ने पूरक रखा.इस दौरान सरकार के जवाब से वह नाराज दिखे.

सवाल: झारखण्ड में क्या बिना किसी अनुमति के रेड मड की सप्लाई की जा सकती है. दो विधायक को विभाग में अलग अलग जवाब दिया है.

जवाब मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि सरकार ने कोई भी भ्रामक जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बताया कि रेड मड के सैम्पल लेकर   निकलने के लिए कोई अनुमति की जरुरत नहीं पडती है. उन्होंने बताया कि हिंडालको ने यह साफ किया है कि दो लाख टन सैंपल को भेजा गया है.

सवाल हिंडालको में कई लोगों की जान गई है. हाल में एक लोडर ऑपरेटर की मौत हुई. हर दिन मौत होती है इसके बावजूद स्थानीय लोगों के दर्द को नहीं समझा जा रहा है.

जवाब पूरे मामले में सरकार की नजर है. इस मामले में जरुरत होगी तो वन पर्यावरण विभाग की ओर से पूरे हालात की जाँच की जाएगी.विधायक का मामला जरूर बेहद गंभीर है

लेकिन 20 से 25 लोगों की मौत की खबर साफ नहीं है इसका कही कोई जिक्र नहीं है.

सवाल: विधायक इस पूरे मामले में अगर सदन में भी घुमाने वाला जवाब मिलेगा तो फिर विधानसभा की कार्यवाही में सवाल उठाने का क्या फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में एक कमिटी बना कर जाँच कराया जाए उस कमिटी में स्थानीय जन प्रतिनिधि भी रहे जिससे सच्चाई सामने आये

मंत्री का जवाब: दो कमिटी बनाई जाएगी. सदन की कमिटी का जिम्मा विधानसभा अध्यक्ष का है. पहले दोनों कमिटी की जाँच रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा की जाएगी कि मामला क्या है.

Tags:HindalcoHindalco newsHindalco MuriHindalco MoutJharkhand VIdhansbahaAmit mahtoRam surya mundaJharkhand Newsranchi newsRanchi Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.