✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुंबई में धूमधाम से मनाया गया 22वा झारखंड स्थापना दिवस महोत्सव, तमाम बड़ी हस्तियों की मौजूदगी दिखी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:40:33 PM

18 नवंबर को मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी मंदिर हॉल में 22वा झारखंड स्थापना दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां मौजूद दिखी.

 झारखंडवासी परिवर्तन संघ द्वारा आयोजन

बता दे कि इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंडवासी परिवर्तन संघ द्वारा किया गया था, झारखंडवासी परिवर्तन संघ के संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद आर्य है, इस समारोह में साहित्य, फ़िल्म और  राजनीति से जुड़ी अनेक  प्रसिद्ध हस्तियां शिरकत की, जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर मोदी, एडवोकेट और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, झारखंड बरकट्ठा विधायक अमित यादव, मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत राणे, मुंबई आयकर विभाग डिप्टी कमिश्नर मनुलाल बैठा एचपीसीएल (एचआर) दिनेश प्रसाद ,ओएनजीसी मनोज कुमार, मूवी डायरेक्टर दिलीप शुक्ला सहित अन्य लोगों को उपस्थिति रही । 

लोगो को मदद पहुंचाना उद्देश्य 

समारोह के दौरान झारखण्डवासी परिवर्तन संघ की त्रैमासिक पत्रिका 'अपना झारखंड' के पहले अंक का विमोचन किया गया। समारोह के दौरान सभी सम्मान्नित अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शॉल, सहित अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया, अलावा कई और अतिथियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है । साथ ही हॉल में मौजूद तमाम झारखंड समुदाय के समक्ष मुख्य अतिथियों ने लोगों को संबोधित किया, जिनमें मुख्यरूप से बिरसा मुंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज और झारखंड जुड़ी बातें संबोधन कही गई। बता दे कि झारखंडवासी परिवर्तन संघ पिछले कई सालों से इस महोत्सव को मना रहा है और इस संस्था का महोत्सव मनाने का उद्देश्य यह है कि मुंबई में काम रहे झारखंडवासी को एकत्रित करना और उन्हें तरह से जुड़ी मदद करना चाहे वह स्वास्थ्य से जुड़ी हो या अन्य किसी तरह का मदद पहुंचाना ।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन

इस महोत्सव को सफल बनाने में  विशेष सहयोगियों में श्री मनोज ठाकुर,श्री प्रदीप लाल, राजीव रोहित ,मनमोहन जयसवाल,  द्वारिका सिंह, सुनील आर्य, विजय प्रसाद, उमाशंकर मोदी, तुलसी यादव, संतोष रजक, सीताराम गुप्ता, कृष्णा शाहू, जय शहा दिनेश पासवान के अलावा अन्य भी कई साथी हैं जो निरंतर मार्ग दर्शन करते हुये  एवं उत्साह बढ़ाते हुए अपना योगदान दिया है .

Tags:22nd Jharkhand Foundation Day FestivalMumbaiJharkhandJharkhand foundation day

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.