✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

22 दिसम्बर का दिन : धनबाद से झरिया तक लगेगा श्री श्याम प्रभु का जयकारा,पढ़िए कार्यक्रम का डिटेल्स

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:32:34 PM

धनबाद(DHANBAD):  गौरवशाली 11 वर्ष पूरे   होने  पर श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा,हीरापुर के तत्वावधान  में 22 दिसम्बर  को हीरापुर पार्क  मार्केट स्थित पार्क प्रांगण में भव्य  भजन संध्या का आयोजन होगा.  भजन संध्या कार्यक्रम में पूरे देश भर में विख्यात सुप्रसिद्ध भजन गायिका बरेली निवासी अंजलि द्विवेदी,अमृतसर पंजाब से तेज़ी ब्रदर्स एवं धनबाद के स्थानीय भजन गायक विवेक अग्रवाल  भजनों से कोयलांचल के समस्त श्याम प्रेमियोँ को  रिझाने का प्रयास करेंगे. श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा समिति द्वारा कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता के लिए  पूरे जोरशोर से तैयारी की जा रही है.  श्याम प्रेमियों की  सुविधा के लिए  भजन स्थल पर बाधा रहित  पंडाल,बुजर्गों के लिए सोफा एवं कुर्सी , पेयजल,अस्थायी प्रसाधन, चिकित्सा केंद्र के साथ साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी. कार्यक्रम में श्रीश्याम प्रभु का भव्य दरबार,मनोहारी सृंगार,पुष्प वर्षा,चाँदी निशान के साथ साथ छप्पन भोग,गोंद लड्डू भोग,पान भोग,बुंदिया सवा वामणी,श्रीश्याम रसोई इत्यादि भी चढ़ाया जाएगा.

निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

 श्रीश्याम ध्वजा पद यात्रा के तत्वावधान में 22 दिसम्बर को ही प्रातः 06 बजे 1111 (इग्यारह सौ इग्यारह) निशान लेकर श्रीश्याम सेवक हीरापुर स्थित श्याम मंदिर से झरिया में विराजे श्रीश्याम प्रभु के चरणों मे अर्पित करेंगे.  उक्त निशान शोभा यात्रा में लगभग 2000 श्याम प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है. शोभा यात्रा के आगे आगे 21 स्कूटी पर  नारी शक्ति आगे -आगे भगवा साफा, पट्टी या झंडा लिए  चलेंगी.  भजनों की वर्षा में भींगेते हुए श्याम प्रभु की आराधना करते करते सभी निशान यात्री पैदल ही धनबाद झरिया मुख्य मार्ग से श्याम मंदिर झरिया तक जाएंगे. भजन संध्या कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल,सचिव विनय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ साथ एक समिति का भी गठन किया गया है. आज पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई.

मौके पर थे मौजूद ,बताया विस्तार से 
 
मौके पर कृष्णा अग्रवाल,रमेश रिटोलिया, सूरजभान अग्रवाल,बासुदेव कारिवाल,ऋषिपाल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,सुशील अग्रवाल, संजय गोयल,संदीप कटेसरिया ढिल्लू,विनय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,रविन्द्र गोयल, पंकज भुवानिया,ललित अग्रवाल,दिनेश मोदी,अजय तायल,संकित मित्तल,अरुण केजरीवाल,मोहित अग्रवाल,अजय मित्तल,विकाश अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,ललित मोदी,राजीव जिन्दल,अंजनी सिंघल,राजकुमार साव,विकाश सिंह चौधरी,दिलीप गोयल,सन्नी अग्रवाल,आशीष जिंदल,राघव अग्रवाल,परमानन्द राय आदि उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadjhariyashyambhaktnishanbhajansandhya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.