☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रमाण पत्र जारी नहीं करने से नाराज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, राजभवन के सामने दिया धरना

प्रमाण पत्र जारी नहीं करने से नाराज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, राजभवन के सामने दिया धरना

रांची(RANCHI) : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण जिला ने राजभवन के समक्ष अनुसूचित जाति समाज का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव होने हैं और कई पंचायत में अनुसूचित जाति की सीट आरक्षित है लेकिन प्रत्याशियों के पास जाति प्रमाण पत्र, आवाज प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण वे चुनाव में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के अनुसूचित जाति के युवा वर्ग एवं समाज के वैसे लोग जो अनुसूचित जाति के सरकारी योजनाओं के लाभुक है वे उस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि सरकार अगर समय रहते अनुसूचित जाति वर्ग के आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं करती है तो आने वाले समय में अनुसूचित जाति समाज सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगा.

 

Published at:01 Nov 2021 06:44 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.