✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मिट्टी के घरौंदे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:49:55 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – जमशेदपुर शहर में इस बार जगह जगह मिल रहे मिट्टी के घरौंदे और साज सज्जा समान लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.  लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

कुम्हारों का कहना है कि भले कि पिछले साल कोरोना के चलते उनकी ब्रिकी नहीं हुई थी, मगर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है.  साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, बारीडीह, सिदगोड़ा आदि जगहों पर मिट्टी से बने उत्पाद की दुकानें सजायी गई हैं. इन दुकानों में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत घरौंदे, दीपक और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा शहर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. इसकी खरीदारी करते हुए वंदना शर्मा का कहना है कि हमारे त्योहार और विभिन्न परंपराओं में मिट्टी का विशेष महत्व होता है. इसलिए इसे खरीदना अच्छा लगता. वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि घरौंदे देख कर बचपन की याद आ गई, जब दीवाली पर हम मिट्टी के घरौंदे बनाते थे.

रिपोर्ट : अंकिता कुमारी, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.