✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवा सोच को आगे बढ़ा रही राज्य सरकार,झारखंड में देश का पहला छात्र संसद आयोजित

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:10:55 AM

रांची(RANCHI)-झारखण्ड विधान सभा द्वारा राज्य का पहला झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन किया गया. यह केवल राज्य का ही नहीं पूरे देश का पहला आयोजित  छात्र संसद रहा. इस छात्र संसद में राज्य के विभिन जिलों के विश्वविद्यालयों से चयनित कुल 24 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस छात्र संसद को वास्तविक सदन का स्वरूप दिया गया. जिसका मूल मकसद जागरूक समाज का निर्माण करना था. साथ ही वहां मौजूद सभी छात्रों को पार्लियामेंट्री एटिकेट और सदन में होने वाली सभी प्रतिक्रियाओ से अवगत कराया गया. इस छात्र संसद में वास्तविक कार्रवाई करते हुए बच्चों को संसदीय परम्पराओं की जानकारी देने का भी प्रयास किया गया. बता दें कि हर आम सदन के तरह ही इस छात्र संसद में भी सत्तापक्ष और विपक्ष के रूप में छात्र मौजद रहे. इस छात्र संसद में चर्चा का मूल विषय Youth for green Jharkhand रखा गया. जिसपर सभी सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने बड़े ही जोश और निडरता के साथ अपने विचार प्रकट किये. यहां राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित छात्र छात्राओं को विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्यों को जानने और समझने का मौका मिला. जिसके बाद उनसे ये आशा हैं कि राज्य के ये युवा वर्ग ही देश को अच्छे उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ाएंगे.

लोकतंत्रिक व्यवस्था का ज्ञान होना ज़रूरी 
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को उनके राज्य और देश के शासन प्रणाली को जानने और समझने का मौका दिया गया. आगे चल कर ये युवा अपने घर से निकल कर बाहर जाएंगे और अपना भविष्य बनाएंगे. जिसके लिए इन्हें लोकतंत्रिक व्यवस्था का ज्ञान होना बेहद ज़रूरी हैं. विधि-विधान कैसे बनता हैं, उसका पालन कैसे होता हैं, इसके बारे में युवाओं को जानकारी होना ज़रूरी हैं. इसके लिए झारखण्ड विधान सभा की ओरे से यह एक सराहनीय प्रयास किया गया. 

सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं 
मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मोमेंटम और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं इस पूरे स्टूडेंट ट्रायल पर जिस छात्र का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा, उनमें से चयनित तीन बच्चों को अंकित कर  विशेष सम्मान दिया गया. जिसमे डेज़ी लिंडा पहले , परंपरा कुमारी दूसरे और स्वेता सिंह तीसरे पुरस्कार की हकदार रही. 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.