☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गैरकानूनी तरीके से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कारवाई, भारी मात्र में पटाखा जब्त

गैरकानूनी तरीके से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कारवाई, भारी मात्र में पटाखा जब्त

देवघर (DEOGHAR ): जिले में गैरकानूनी तरीके से पटाखों का कारोबार व्यापक पैमाने पर हो रहा है. देवघर के सदर एसडीओ दिनेश यादव द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में इसका खुलासा हुआ. नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसडीएम द्वारा सभी पटाखा दुकानों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान नियम कानून की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानो को सील करने के साथ-साथ पटाखों को जब्त किया गया और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया. पटाखा दुकानदार बिना लाइसेंस के और तय नियम-कानून के विरुद्ध अपना कारोबार को चला रहे थे. दीपावली को देखते हुए जिला प्रशासन के इस रूख से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. सदर एसडीओ ने बताया कि तमाम दुकानदार क्षमता से अधिक एक्सप्लोसिव रखे हुए थे और अधिकांश दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं था और उनका गोदाम भी नियम के विरुद्ध है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Published at:30 Oct 2021 05:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.