✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

12 सीट  के लिए 80 से ज्यादा युवक युवती ने दिया साक्षात्कार, डिग्री और अनुभव के आधार पर होगा चयन

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:36:13 AM

देवघर (DEOGHAR ) कोरोना काल में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए रोजगार देने का प्रयास जारी है. ऐसे बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का अवसर जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदान किए जा रहा है. इसी कड़ी में देवघर के नियोजनालय कार्यालय में एस्आईपीएल कंपनी द्वारा 12 वेकैंसी के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है. रोजगार की उम्मीद लिए हुए 80 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है. एसआईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बारी बारी से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा रहा है. डिग्री और अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. 

निजी क्षेत्रों में दी जा रही  है रोजगार 

जिला नियोजनालय पदाधिकारी के अनुसार कोरोना को देखते हुए अंतराल अंतराल पर एक एक कंपनी द्वारा रोजगार मुहैया कराने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाएगा. निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराकर इसके माध्यम से बेरोजगारी को कम करने का प्रयास किया जा सकता है. वहीं रोजगार की तलाश में आए युवक और युवती इस तरह के आयोजन की सराहना कर रहे हैं. महज 12 सीट के लिए बड़ी संख्या में आए युवक और युवतियों का आना वर्तमान समय मे बेरोजगारी की हालत बयां कर रही है.

ऋतुराज सिन्हा (देवघर )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.