☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाथ में हथकड़ी लगा कर नामांकन के लिए क्यों पहुंचा वार्ड सदस्य उम्मीदवार, जानिए क्या है मामला

हाथ में हथकड़ी लगा कर नामांकन के लिए क्यों पहुंचा वार्ड सदस्य उम्मीदवार,  जानिए क्या है मामला

पटना (PATNA ) हाथों में हथकड़ी और पांच पुलिस की कस्टडी. ऐसा नजारा आमतौर पर कोर्ट कचहरी या थाने-जेल का होता है. पर शुक्रवार को जब वार्ड सदस्य के नामांकन के लिए कुछ इसी अंदाज में एक उम्मीदवार फतुहा प्रखंड कार्यालय पहुंचे उम्मीदवार को देख लोग चौंक  गए. किस जुर्म में हाथों में हथकड़ी लगी है, इसे जानने की कोशिश करने लगे.

क्या है मामला

 पुलिस कस्टडी में आया शख्स  फतुहा प्रखंड के कोल्हर पंचायत के वार्ड 9 का वार्ड सदस्य  रविन्द्र कुमार है.  दो माह पहले से फायरिंग, 307 का मुदालय बन कर फुलवारी जेल में है. शुक्रवार को कोल्हर पंचायत के वार्ड  संख्या-9 के जानकी टोला से वार्ड सदस्य पद के लिए फुलवारी जेल से पुलिस कस्टडी में नामांकन करने फतुहा प्रखण्ड कार्यालय पहुंचा है. नामांकन के बाद रविन्द्र कुमार पुलिस कस्टडी में वापस फुलवारी जेल भेज दिया गया. रविन्द्र कुमार के जेल से नामांकन स्थल पहुंचने पर उसके समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची. वहीं कैदी रविन्द्र कुमार का कहना है कि कोल्हार की जनता उन्हें फिर से वार्ड सदस्य के रूप के देखना चाहती है. इसलिए इस बार भी वार्ड सदस्य के पद के लिए नामांकन किया है. यह भी कहा है कि विरोधियों के साजिश का शिकार होने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा है.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:29 Oct 2021 01:12 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.