✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिल्ली ले जा रही चार बच्चियों को गिरिडीह के हीरोडीह थाना पुलिस ने कराया मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:31:15 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) के हीरोडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक यात्री बस से चार बच्चियों को बरामद करने के साथ उसके तस्कर को भी दबोचने में सफलता पायी. हीरोडीह पुलिस की सक्रियता से बरामद हुई चार बच्चियों में तीन देवरी की और एक तिसरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जबकि गिरफ्तार तस्कर तिसरी के चोरनी गांव निवासी विकास राय है. वहीं उसके गिरोह का सरगना हीरो राय फरार बताया जा रहा है.

तस्करी का मास्टर माइंड

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इस गंभीर मामले की जांच इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो के द्वारा भी की जा रही है. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार विकास राय और हीरो राय बाल तस्करी का मास्टर माइंड हैं. दोनों मिलकर पिछड़े इलाकों के बच्चियों को महानगरों में ले जा कर बेचता है. इसके उन्हें यौन शोषण के धंधे में उतारा जाता है. फिर उनके किडनी समेत अन्य अंगो की तस्करी करता है. पुलिस गंभीरता के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस बीच तीसरी चाइल्ड सेंटर की प्रभारी गुंजा कुमारी ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आवेदन देकर केस दर्ज कराई है.

काम दिलाने के नाम पर तस्करी

जानकारी के अनुसार तिसरी  के विकास राय, हीरो राय तिसरी और देवरी के गांवों से चार नाबालिग आदिवासी बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहा था. इसमें विकास राय को चारों बच्चियों को कोडरमा के तिलैया स्टेशन पहुंचाने का जिम्मा मिला था. जहां से देर शाम पुरुषोतम एक्सप्रेस में इनके बर्थ रिजर्व थे. चारों बच्चियों को तिसरी से तिलैया के लिए एक यात्री बस में लेकर विकास राय सवार हुआ. जिसके बाद तिलैया के लिए निकला. इस बीच इसकी जानकारी मिलने के बाद चाईल्ड लाईन की प्रभारी गुंजा कुमारी सक्रिय होते हुए मामले की जानकारी हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय को दी. इसके बाद हीरोडीह थाना प्रभारी भी सक्रिय हुए. साथ ही तिसरी से आने वाले हर वाहनों का जांच किया. इसी क्रम में चारों बच्चियों के साथ आरोपी विकास राय एक बस में मिला. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि चारों बच्चियों को सुरक्षित तस्करों से मुक्त करा लिया गया.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.