☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में बोले सीएम, कॉन्ट्रैक्ट जॉब के लिए हम नहीं, पहले की सरकार जिम्मेवार

बोकारो में  बोले सीएम,  कॉन्ट्रैक्ट जॉब के लिए हम नहीं, पहले की सरकार जिम्मेवार

बोकारो (BOKARO)-  मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो पंहुचे. बता दें कि सीएम पुराने कार्यकर्ता शम्भू यादव जो काफी लंबे समय तक शिबू सोरेन के सहायक की भूमिका निभाई थी, उनकी मौत पिछले दिनों हो गई. उन्हीं के निधन पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने बोकारो पंहुचे थे.

कोरोना संक्रमण से बचाव के दो साल

हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार के दो वर्ष कोविड से लड़ने में गुजर गए. सरकार ने अपने प्रयास से कोरोना संक्रमण पर काबू भी रखा. वहीं नियोजन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार अब नियोजन को लेकर पूरी तन्मयता से काम कर रही है. सभी विभागों में खाली पड़े पदों की सूची बनायी जा रही है. जल्द ही सरकार नियुक्ति दिशा में निर्णय ले लेगी. वहीं यह पूछे जाने पर झारखण्ड निर्माण के 20 वर्ष बाद भी कॉन्टैक्ट पर रोजगार देने का क्या औचित्य है, उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों के आदेश पर ऐसा हुआ है. कार्यक्रम के बाद बोकारो से मुख्यमंत्री वापस रांची के लिए रवाना हो गए.

रिपोर्ट : चुमन कुमार, बोकारो

Published at:26 Oct 2021 05:54 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.